बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरगिट्टी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, नशाखोरी और चाकूबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यदुनंदन नगर तिफरा के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बीट आरक्षक के माध्यम से थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुंदरापारा तिफरा के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान करन साहू पिता संतराम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुंदरापारा तिफरा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 661/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, चाकूबाजी अथवा सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।