शैक्षणिक, साहित्यिक गतिविधियों के साथ फैशन शो, फन फेस्ट, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र, आयोजन के लिए 8 से अधिक समितियों का गठन, शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को संभागायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सिम्स महाविद्यालय के कॉलेज काउंसिल हॉल में हुई इस बैठक में रजत जयंती समारोह की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को यादगार और व्यवस्थित बनाने के लिए गठित समितियों के पदाधिकारियों, समन्वयकों और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। आयोजन में संस्थान के चिकित्सक, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व विद्यार्थी और वर्तमान छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।


इस महत्वपूर्ण बैठक में संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, सिम्स के डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी, डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, प्रमोद शर्मा, डॉ एल सी मंढरिया, डॉ लखन सिंह , डॉ बी पी सिंह, डॉ अर्चना सिंह, डॉक्टर कमलेश मौर्य, डॉ मधुमिता मूर्ति, डॉ शिक्षा जांगड़े, डॉ सागरिका प्रधान , डॉक्टर संगीता जोगी, डॉक्टर आरती पांडे, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, डॉ चंद्रहास ध्रुव, डॉक्टर जेपी स्वाइन और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए।

 

सिम्स की स्थापना और अब तक के 25 वर्षों के सफर को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ संस्थान की सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर उनके समन्वयक और सदस्य तय किए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के लिए जारी समिति गठन संबंधी दस्तावेजों में शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है। इससे समारोह में विद्यार्थियों की भागीदारी केवल प्रतिभागी के रूप में नहीं, बल्कि आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले सदस्यों के रूप में भी रहेगी।


स्मारिका में दर्ज होगा सिम्स का 25 वर्षों का सफर


रजत जयंती समारोह के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में स्मारिका समिति का गठन किया गया है। इसके मुख्य संपादक सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति बनाए गए हैं। संपादकीय जिम्मेदारी प्रमोद शर्मा और डॉ. बीपी सिंह को दी गई है। समिति में डॉ. लखन सिंह, डॉ. एलसी मंढरिया, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. चित्रांगी बरपांडे, डॉ. चंद्रहास ध्रुव और डॉ. सुधांशु भट्ट को सदस्य बनाया गया है। स्मारिका के माध्यम से संस्थान की 25 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को संकलित करने की तैयारी है।


शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों पर रहेगा जोर


रजत जयंती आयोजन के लिए अकादमिक एवं साहित्यिक समिति भी बनाई गई है। इसकी समन्वयक डॉ. मधुमिता जी. मूर्ति और डॉ. कमलेश मौर्य (ऑटोनॉमस मेंबर-सिम्स) हैं। समिति में डॉ. समीर पैकरा, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. सागरिका प्रधान, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. माधुरी कुजूर और डॉ. पल्लवी यादव को शामिल किया गया है।


विद्यार्थियों की ओर से शैक्षणिक गतिविधियों में सिद्धांत सरस्वत और अनुग्या पांडे के साथ पीयूष मौर्य, अभिनव कश्यप, निखिल नाइक, संतोष कुमार पटेल, श्रुति वर्मा, पल्लवी ओझा, ईशा एक्का, आकृति गुप्ता, बबीता सिदार, शायली मलिक और तेजस्वी सापरा को जिम्मेदारी दी गई है। साहित्यिक गतिविधियों के लिए पुष्पराज और प्रिशा श्रीवास्तव को छात्र प्रतिनिधि बनाया गया है।


फैशन शो में दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर


समारोह का एक आकर्षण फैशन शो भी होगा। इसकी समन्वयक डॉ. संगीता रमन जोगी बनाई गई हैं। समिति में डॉ. रोशनी गवेल, डॉ. पूर्णिमा पांडे, डॉ. श्रुति अग्रवाल और डॉ. मोनिका साहू शामिल हैं। छात्र प्रतिनिधियों में निशांत श्योराण और दामिनी गढ़ेवाल के साथ छात्र वर्ग से नमन देवांगन, माहिप सोनी, दीपक श्रीवास और अक्षत गुप्ता शामिल हैं। छात्राओं में जेन सारा टॉम्स, तंजीम अकरम, प्रिया साहू, श्रेयांशी बिसेन और रोली पतेरिया को जिम्मेदारी दी गई है।


साउंड-लाइट से लेकर मंच सज्जा और एंकरिंग तक की तैयारी


समारोह को आकर्षक बनाने के लिए साउंड एवं लाइट समिति बनाई गई है। इसके समन्वयक डॉ. जेपी स्वैन हैं। समिति में डॉ. समीर जैन, डॉ. प्रतीक कुमार और डॉ. राकेश जांगड़े शामिल हैं। छात्र प्रतिनिधियों में राज दीपक दास, अयान खान, असद रजा अंसारी और तमन्ना अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी तरह बैनर, बुके, मंच सजावट और एंकरिंग की जिम्मेदारी डॉ. आरती पांडे को दी गई है। समिति में डॉ. सुचिता सिंह (आई), डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. अनिल दनसेना, डॉ. चंद्रहास ध्रुव और डॉ. अपर्णा मिश्रा को शामिल किया गया है। छात्र प्रतिनिधियों में राज दीपक दास, अयान खान, असद रजा अंसारी और तमन्ना अग्रवाल रहेंगे।


फन फेस्ट में खेल, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां


समारोह में विद्यार्थियों के मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए फन फेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी समन्वयक डॉ. आरती पांडे हैं। समिति में डॉ. गौरीशंकर, डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. शुभा एक्का और डॉ. श्वेता मित्तल को शामिल किया गया है। छात्र प्रतिनिधियों में अंश तिवारी और रश्मि सिंह हैं।


फन फेस्ट के लिए छात्र वर्ग से शोभित ध्रुव, के. शिवम, साजे सेश लितांड, राहुल पोडियामी, वेदप्रकाश वर्मा, अमन सिंह मरकाम, प्रतीक पटेल, मोनिश कुमार नेताम, अनिकेत एक्का, अमन गुप्ता, राजू साह, ब्रिंचांग डी. मोमिन, यशवंत पात्रे और विक्रम मट्टी को शामिल किया गया है। छात्राओं में नेहा ठाकुर, धात्री ध्रुव, प्रज्ञा मिश्रा, यामिनी वर्मा, रिया गुप्ता, अदिति सिंह और सोनिया लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।


ललित कला और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी


समारोह में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए फाइन आर्ट्स समिति का गठन किया गया है। इसकी समन्वयक डॉ. हेमलता ठाकुर हैं। समिति में डॉ. साधना बागड़े, डॉ. सुचिता सिंह (पीएसएम), डॉ. अंजूजॉय श्रीवास्तव, डॉ. स्वप्निल विल्सन और डॉ. केतकी किनिकर को सदस्य बनाया गया है। छात्र प्रतिनिधियों में नयनदीप किंडो और डी. नंदिनी सोरी के साथ अनंग पैंकरा, आशीष पटेल, प्रियांशु साहू, जयेश बारले, हर्ष साहू, संदीप यादव, हर्ष अग्रवाल, पायल राजवाड़े, आस्था यादव, आशी हरदहा, कृतिमा साहू, दीप्ति चौरे, अनन्या शुक्ला, पुष्पलता राणा और वंशिका दयालानी शामिल हैं।


खेलकूद गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स समिति बनाई गई है। इसके समन्वयक डॉ. एआर बेन हैं। समिति में डॉ. विद्या भूषण साहू, डॉ. जंडेल सिंह, डॉ. ज्योति पोर्ते और डॉ. नागेंद्र साहू को सदस्य बनाया गया है। छात्र प्रतिनिधियों में होमेश कुमार और श्रुति सोनी के साथ अमोन फ्रांसिस लकड़ा, शुभम चंद्रा, विजांश अग्रवाल, चेतन प्रकाश जैन, योगेंद्र सैनी, विकास नवल और रौशन राज शामिल हैं।


फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मैस्कॉट की भी व्यवस्था


रजत जयंती समारोह के यादगार पलों को संजोने के लिए वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ समारोह के लिए मैस्कॉट तैयार करने की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को दी गई है। इस कार्य में एम. प्रत्युष और मोनिका सोरठे के साथ अक्षत मिश्रा, ऋषभ देवांगन, वंशिका दयालानी, सुदीप ध्रुव, हर्ष पांडे और प्रांजल मौर्य को शामिल किया गया है।


अतिथि सत्कार और पूर्व विद्यार्थियों के समन्वय की जिम्मेदारी भी तय


समारोह में आने वाले अतिथियों के स्वागत और प्रोटोकॉल के लिए अलग समिति बनाई गई है। इसके प्रभारी डॉ. बीपी सिंह हैं। समिति में डॉ. चित्रांगी बरपांडे, डॉ. शहनाज बन्नो, डॉ. अनामिका, श्री राजेश सोंथालिया और डॉ. सुधांशु भट्ट को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. चंद्रहास ध्रुव को दी गई है।


इस तरह रजत जयंती समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद, साहित्य, फैशन, कला और विद्यार्थियों की रचनात्मकता का साझा मंच बनाने की तैयारी है। सोमवार को हुई बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को उपस्थित रहकर आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। समारोह की अलग-अलग गतिविधियों के आयोजन और समन्वय में सभी समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।