
बिलासपुर के साई प्रताप द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म “Narayano Brahma” का राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के फाइनल राउंड में चयन
फिल्म के कलाकार नारायणा के किरदार में शुभम गोस्वामी
श्रुति के किरदार में झोशिता पेदादा, गुरु के किरदार में यशोदा नेहरू अदापा, माँ के किरदार में के. अक्षिका, साईं दीप्तिका पटनायक दीपू के किरदार में एवं
मेघना एवं संचिता तिवारी दोस्त के किरदार में अपना योगदान दिया!
पटकथा एवं संवाद- संकल्प महंत,
छायांकन निर्देशक - चक्रदीप एवं अश्विन टैडी
संगीत- श्रीयांश साहू
श्रृंगार कलाकार (नारायणा) - संध्या मरुवदा,
फिल्म संपादक - रोहित उइके एवं ए. सम्मुख राव,
संध्या मरुवदा एवं जॉय सैमुअल द्वारा निर्मित,
कहानी एवं निर्देशन- साईं प्रताप मरूवदा
श्री सत्य साईं सेवा संगठन, भारत के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित श्री सत्य साईं नेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में देशभर से कुल 33 शॉर्ट फिल्में प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 10 फिल्मों का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ है।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि बिलासपुर के साई प्रताप द्वारा निर्देशित तथा श्री सत्य साईं सेवा संगठन, छत्तीसगढ़ की ओर से प्रस्तुत फिल्म “Narayano Brahma” ने फाइनल 10 में अपनी जगह बनाई है। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आशीर्वाद से मिली इस उपलब्धि पर संगठन में हर्ष का वातावरण है।
फिल्म को विजेता बनाने के लिए श्री सत्य साईं सेवा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष ने सभी साईं भक्तों एवं शुभचिंतकों से Upvote, Like एवं अधिक से अधिक Share करने का आह्वान किया है।