बिलासपुर। सरकंडा सुभाष चौक स्थित श्री पीतांबरा पीठ के आचार्य डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय के पिता आचार्य पं. भोजराम पांडेय का 6 सितंबर 2026, रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन से पांडेय परिवार सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत आचार्य पं. भोजराम पांडेय ग्राम बैमा-नगोई, बिलासपुर के निवासी थे।


दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मिक शांति के लिए परिवार की ओर से विभिन्न धार्मिक संस्कार एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कर्मकांड, अस्थि विसर्जन, गरुड़ पुराण, दशगात्र, एकादशी श्राद्ध एवं भंडारा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं।


प्रयागराज में 16 और 17 सितंबर को कार्यक्रम


दिवंगत आचार्य पं. भोजराम पांडेय के धार्मिक संस्कारों के तहत 16 सितंबर 2026, बुधवार को दशगात्र का कार्यक्रम प्रयागराज के स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम, छतनाग रोड, झूंसी, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एकादशी श्राद्ध एवं भंडारा रखा गया है।


बिलासपुर में 19 सितंबर को तेरहवीं, पगबंदी और चंदनपान


परिवार द्वारा बिलासपुर में 19 सितंबर 2026, शनिवार को दिवंगत आचार्य पं. भोजराम पांडेय की तेरहवीं, पगबंदी, चंदनपान एवं चौदहवीं का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम आर.आर. रिसॉर्ट, राजकिशोर नगर, मोपका रोड, बिलासपुर में रखा गया है। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।


परिवार ने शोक की इस घड़ी में सभी परिजनों, शुभचिंतकों, श्रद्धालुओं एवं परिचितों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने का आग्रह किया है। परिवार ने कहा है कि इस कठिन समय में समाज और शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति उनके लिए संबल प्रदान करेगी।


शोक संदेश में आचार्य डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय एवं समस्त शोकाकुल पांडेय परिवार, ग्राम बैमा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने का विनम्र अनुरोध किया गया है।