
गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब की खुशी में दयालबंद गुरुद्वारे में अनेकों कार्यक्रम कराए जा रहे है इसी कड़ी में आज 6 सितंबर को गुरमत ज्ञान संस्था द्वारा सवाल जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 50 बच्चों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अपने इतिहास के बारे में जानकारी हो सके । बच्चों ने इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह से भाग लिया गुरमत ज्ञान संस्था साल भर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करती रही है इस संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरमत के साथ जोड़ना है पहले प्रकाश पूरब की तैयारी में भी इस संस्था का बड़ा ही योगदान रहता है आज के कार्यक्रम में संस्था के रश्मीत कौर सचप्रीत कौर जसबीर कौर हरप्रीत कौर निशु कौर नवनीत कौर हरजीत कौर रानी कौर सुमीत कौर साक्षी कौर बलबीर कौर सपना चावला हरप्रीत नागरा रास प्रीत कौर एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे कल 7 सितम्बर को बड़ों के मुकाबले कराए जाएंगे जिसमें 15 साल से ऊपर के बच्चे भाग लेंगे आज इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी सह सचिव जसवीर सिंह गांधी अमनदीप सिंह होरा सतिंदर सिंह गांधी बलजीत सिंह गंभीर रमनदीप सिंह सलूजा आदि उपस्थित थे ये जानकारी कमेटी के सह सचिव जसवीर सिंह गांधी ने दी