बिलासपुर। बैमा (नगोई) निवासी एवं धार्मिक-सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले आचार्य पं. भोजराम पाण्डेय का रविवार, 6 सितंबर 2026 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
आचार्य पं. भोजराम पाण्डेय सरल, सहज एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को सदैव महत्व दिया। उनके निधन से परिवार सहित परिचितों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
वे पीताम्बरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेशचंद्र पाण्डेय एवं संजय पाण्डेय के पिताजी तथा सागर पाण्डेय एवं मधुसूदन पाण्डेय के दादाजी थे।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम बैमा (नगोई) स्थित मुक्ति धाम में किया गया।