बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब बिलासपुर 3233-C के लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल परिवार की ओर से 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम भरारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें पढ़ाई-लिखाई के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया गया तथा अंगूठा लगाने के बजाय स्वयं के हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं से ब्लैक बोर्ड पर लिखने का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने दैनिक जीवन में साक्षरता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सहयोग करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर, सचिव दीप्ति लता साहू, कोषाध्यक्ष ज्योति नामदेव एवं सह सचिव ज्योति सिंगरौल के नेतृत्व में किया गया।