
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू की रिपोर्ट
दिनांक— 07/09/2026
लोकेशन— सूरजपुर, छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू एवं उनकी प्रदेश टीम के सूरजपुर आगमन पर जिला साहू संघ और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लेकिन इस स्वागत कार्यक्रम के बाद अब समाज के भीतर ही आयोजन में कथित तौर पर कुछ लोगों को नजरअंदाज किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्वागत के साथ ही सामने आया विरोध
बताया गया कि कार्यक्रम जिला साहू संघ के अध्यक्ष रामलल्लू साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश साहू (छोटू) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, प्रदेश महामंत्री रॉबिन साहू, हर्ष साहू, भास्कर साहू, प्रदेश सहसंयोजक हेमंत साहू, सुरेंद्र साहू तथा प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील साहू सहित प्रदेश और जिले के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा, संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
“ समाज के सभी लोगों को सूचना क्यों नहीं दी गई?”
इसी बीच सूरजपुर तहसील साहू संघ के मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू) ने कार्यक्रम में समाज के कुछ वरिष्ठजनों और युवा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से सूचना नहीं दिए जाने को लेकर विरोध जताया।
सौरभ साहू (मोन्टू) का आरोप है कि समाज के नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कई लोगों को इस आयोजन की जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि किसी कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज के नाम पर किया जा रहा है, तो उसमें समाज के सभी वर्गों, वरिष्ठजनों और युवाओं को समान रूप से आमंत्रित किया जाना चाहिए।
“ क्या समाज के कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव उचित है?”
मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू) ने सवाल उठाते हुए कहा कि समाज के कार्यक्रमों में केवल किसी विशेष राजनीतिक विचारधारा या दल से जुड़े लोगों की उपस्थिति तक आयोजन को सीमित करना सामाजिक एकता के लिए उचित नहीं है। उनका आरोप है कि भाजपा से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा समाज के भीतर चिंता का विषय बन रही है।
उन्होंने कहा कि साहू समाज किसी एक राजनीतिक दल की टीम नहीं, बल्कि सभी समाजबंधुओं का साझा संगठन है। समाज के कार्यक्रमों में राजनीतिक पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर सभी लोगों को सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।
“ अनदेखी से समाज की एकता को नुकसान”
सूरजपुर तहसील साहू संघ मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू) ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और अन्य सामाजिक साथियों को नजरअंदाज करने से आपसी भाईचारे और संगठन की एकता पर असर पड़ सकता है। उन्होंने नेतृत्व से अपील की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की सूचना समाज के सभी संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाए और आयोजन में पारदर्शिता रखी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब सभी लोग मिलकर आगे बढ़ें और किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक आधार पर अलग-थलग महसूस न कराया जाए।
नेतृत्व से स्पष्टीकरण की मांग
इस पूरे मामले में अब समाज के नेतृत्व से यह स्पष्ट करने की मांग उठ रही है कि,,
स्वागत कार्यक्रम में आमंत्रण और सहभागिता की प्रक्रिया क्या थी।
क्या सभी वरिष्ठजनों और युवा कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई थी
, या फिर कुछ लोगों तक ही कार्यक्रम सीमित रहा?
फिलहाल यह विरोध तहसील साहू संघ सूरजपुर मिडिया प्रभारी, और साहू समाज के एक निष्ठावान सदस्य के रूप में समाज के प्रगति एकता और भाईचारे के लिए कार्य करने समर्पित रहने वाले संघर्षशील युवा नेतृत्वकर्ता सौरभ साहू (मोन्टू) द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके व्यक्तिगत वक्तव्य पर आधारित है। कार्यक्रम के आयोजकों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। समाज की एकता बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के बीच संवाद और पारदर्शिता जरूरी है।