शराब बिक्री के 1100 रुपये भी जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधी नगर निवासी कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू (30) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री के 1100 रुपये जब्त किए गए हैं। जब्त शराब की कीमत 1400 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांधी नगर रतनपुर में दबिश दी गई। इस दौरान कमलेश निर्मलकर के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर तथा आरक्षक धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर की भूमिका रही।