जिला टेबल टेनिस संघ राजनांदगाव के द्वारा 02 अक्तूबर से 04 अक्तूबर तक आयोजित द्वितीय रेकिंग राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 मे बिलासपुर जिला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 04 वर्गो मे अपना दबदबा कायम रखा एवं राज्य मे बिलासपुर जिला की टीम एक सशक्त टीम के रूप मे उभर कर सामने आयी । महिला वर्ग मे बिलासपुर की सुष्मिता सोम के द्वारा अपने शानदार खेल का क्रम जारी रखते हुए एक बार पुनः राज्य की सर्वश्रेष्ट महिला खिलाड़ी होने का गोरव हासिल किया एक संघर्ष पूर्ण फायनल मुकाबले मे  रायपुर जिले की खिलाड़ी एस पांडे को परास्त करते हुए महिला एकल का खिताब अपने नाम किया ।इसके अलावा अंडर-11 बालक वर्ग मे ऋषि कुमार का खेल बहुत ही सरहनीय रहा पहली बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेते हुए फ़ाइनल तक का सफर तय करते हुए फ़ाइनल मे एक करीबी मुकाबले मे अपने प्रतिद्वंदी बिलासपुर के आदित्य सोनी से परास्त होकर अपने वर्ग मे उपविजेता की ट्राफी से ही संतोष करना पड़ा जबकि विजेता के रूप मे बिलासपुर के आदित्य सोनी विजेता बने । इस वर्ग मे बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह से बना रहा । अंडर-15 एवं अंडर -17 मे बिलासपुर के खिलाड़ियों का खेल उल्लेखनीय रहा दोनों ही वर्ग मे बिलासपुर जिला के दीक्षांत जांगड़े अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ते हुए दोनों ही वर्ग के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया । यहा पर बात उल्लेखनीय है कि उक्त सभी खिलाड़ी नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मे नियमित रूप से एन आइ एस प्रशिक्षक लोकेश सोनकर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । खिलाड़ियों कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे सफलता हासिल करने पर समस्त नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिवार मे हर्ष व्याप्त है साथ ही सचिव सी नवीन कुमार के द्वारा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल खेल भविष्य कि कामना की है ।