आज 3 वारंटियों को पकड़ा, पहले 8 की हो चुकी है गिरफ्तारी; न्यायालय में किया पेश
बिलासपुर। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सीपत पुलिस ने 15 दिनों के भीतर 11 स्थायी वारंटियों को पकड़कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया है। बुधवार 21 अक्टूबर को पुलिस ने 3 स्थायी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। इससे पहले 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थायी वारंटियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीपत थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और इलाकों में पतासाजी कर वारंटियों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये हैं पकड़े गए 11 स्थायी वारंटी
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, इंद्रपाल वर्मा निवासी भिल्मी, शुभम भोई निवासी जांजी, कृष्णा सूर्यवंशी निवासी भाड़ी, छहुरा यादव निवासी कौवाताल, अमित वर्मा निवासी भिल्मी, उस्मान खान निवासी लुतरा, छतलाल सूर्यवंशी निवासी पंधी, विक्रांत मिश्रा निवासी पंधी, शिनोद कुमार यादव निवासी प्रगति नगर सीपत, मणी वर्मा निवासी पंधी और करण सूर्यवंशी निवासी टेकर को स्थायी वारंट के तहत पकड़ा गया है।
सीपत पुलिस ने सभी वारंटियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित वारंटों की तामिली के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।