मुंगेली/ विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं भारत जननेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान अभद्र ढंग से ब्यानबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का उल्लेख कर अमर्यादित बातें कहने के विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय से खड़गे का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय के परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड मुंगेली पहुंचकर पुनः नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे का जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी,भाजयू मो जिला महामंत्री राजेंद्र साहू,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक,शिवप्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी,नगर मंडल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, आदि युवामोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।