बिलासपुर, सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) ने आंदोलन के द्वितीय चरण में सभी क्षेत्रीय इकाइयों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

दवाइयों की अनुपलब्धता, पेपर प्रमोशन में तकनीकी कर्मचारियों की उपेक्षा सहित 11 सूत्रीय मांगे शामिल हैं 

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) द्वारा अपनी विभिन्न मांगों समस्याओं के निराकरण में पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपेक्षात्मक रुख अपनाए जाने से प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया था

इसके तहत 9 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में कार्यपालक निदेशक के माध्यम से चेयरमैन को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

 इस पर कोई पहल न होने से आज 23 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित कर पावर कंपनी प्रबंधन को निराकरण के निर्देश दिये जाने का निवेदन किया गया।

आगामी दिनों में मुख्यमंत्री जी से प्रत्यक्ष भेंट कर पावर कंपनी प्रबंधन के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सौतेले व्यवहार से अवगत कराया जाएगा 

इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्रीय ईकाई के अध्यक्ष, श्री दिनेश बाजपेयी जी, सचिव श्री संतोष कुमार शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री ए.ईश्वर राव जी के साथ ही क्षेत्रीय ईकाई के माननीय सदस्य गण श्री के.के. शुक्ला जी, श्री सलीम बेग जी, सतीश कुमार गुप्ता जी, श्री राजेन्द्र शर्मा जी, श्री अनिल शेवालकर जी, श्री अनुराग श्रीवास्तव जी, उपस्थित थे