मस्तूरी विधानसभा के मल्हार मंडल में हुआ आयोजन, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार मंडल अंतर्गत ग्राम ओखर (ठाकुरदेवा) में सामूहिक रूप से सुना गया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन के पास पानी की टंकी के समीप आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित राम जायसवाल के आदेश पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह-संयोजक एवं बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी पल्लव धर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मल्हार मंडल के बूथ क्रमांक 307, 308, 309 और 310 के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थानूराम साहू, सह-संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, विवेक पांडेय, ‘मन की बात’ के जिला प्रभारी मुद्रिका प्रसाद दुबे, योजना सह-प्रभारी शिवनारायण कैवर्थ, टिंकू शर्मा, सुरेश पटेल, जिला मंत्री राजकुमार साहू, मल्हार मंडल महामंत्री रोहित कश्यप, अनुसूचित जाति अध्यक्ष हेमंत नवरंग, मंडल मंत्री देवचरण यादव और मंडल कार्यकारिणी सदस्य झडीराम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कृष्णा साहू, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश साहू, बूथ अध्यक्ष रामखिलावन यादव (बूथ क्रमांक 307), भोगेश कैवर्थ (बूथ क्रमांक 309), विजय कुमार साहू (बूथ क्रमांक 310), बूथ सह-संयोजक रामकुमार यादव सहित हेमंत पटेल, धन्नू पटेल, बलराम साहू, तुका साहू, महेंद्र साहू और राहुल साहू समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।