बिलासपुर,,,,

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पेंडारी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुरुम खदान में बने तालाब के पानी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
शव दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, पेंडारी स्थित मुरुम खदान के तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे महिला के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई।
सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाने तथा पहचान संबंधी कार्रवाई की जा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।