शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल एवं गुलदस्ता फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से गोद लिए गए शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में आज 3 नवंबर को दीपावली के पावन पर्व पर विशेष सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। क्लब एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को पूजा सामग्री, मिठाई, दीप प्रज्ज्वलन के लिए दीया एवं तेल, लाई-बताशे, पटाखे, कपड़े तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां बांटने का यह एक सार्थक प्रयास रहा।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष रीता राजगीर द्वारा बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श (Good Touch और Bad Touch) के विषय में सरल भाषा में जागरूक किया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को और बच्चों को मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति क्लब के (डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट मधुमेह जागरूकता) डॉ सुरभि राजगीर जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई।
क्लब का उद्देश्य केवल एक दिन सेवा करना नहीं, बल्कि गोद लिए गए विद्यालय के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल एवं गुलदस्ता फाउंडेशन भविष्य में भी विद्यालय के विकास और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस सेवा गतिविधि में क्लब के अध्यक्ष रीता राजगीर ,सचिव दीप्ति साहू कोषाध्यक्ष डॉ ज्योति नामदेव, डॉ सुरभि राजगीर,डॉक्टर सुमन आर्य, रेणुका श्रीवास्तव , रेनू गौतम,प्रियंका श्रीवास्तव जेनिफर , अनुपमा सक्सैना,अनीता सिंह संगीता लांजेवर ,गीता प्रजापति का सहयोग प्राप्त हुआ , स्कूल प्रधान पाठक प्रदीप कुमार पांडे चंद्रहास साहू श्याम भूषण लाल महेश राम साहू का सहयोग प्रदान हुआ
हमारा प्रयास है कि खुशियां केवल हमारे घरों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद बच्चे और परिवार तक पहुंचें। यही सार्थक दीपावली और सच्ची मानव सेवा है।