बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में होटल सेंट्रल प्वाइंट के पास हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को सूचना मिली कि होटल सेंट्रल प्वाइंट चकरभाठा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर उसे लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फागुराम राम वर्मा पिता भाऊराव वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला बोदरी चकरभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें।