
चकरभाठा पुलिस ने इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ फड़ पर दी दबिश, ताश की 52 पत्ती और प्लास्टिक की चटाई भी जब्त
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने हिर्री माइंस के पास इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकड़कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 1870 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, हिर्री माइंस के इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर थाना स्तर पर टीम गठित कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 4 लोगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और नकदी बरामद की गई।
पकड़े गए लोगों की पहचान तोरण कुमार रामपाल (33), रूपेश निषाद (27), प्रदीप कुमार सहिस (28) और अखिल ध्रुव (35), सभी निवासी हिर्री माइंस क्षेत्र, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।