पानीपत से पहुंचे भाई हरकीरत सिंह के जत्थे ने सजाया कीर्तन दरबार, संगत ने लिया गुरु जस गायन का आनंद
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं श्री सुखमणि साहिब सर्कल के सहयोग से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 25 अक्टूबर की शाम से विशेष दीवान का आरंभ हुआ। कार्यक्रम में पानीपत से पहुंचे भाई हरकीरत सिंह के जत्थे ने सिमरन और गुरु जस गायन कर संगत को निहाल किया।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 26 और 27 अक्टूबर को सुबह और शाम विशेष कीर्तन दरबार सजाया जा रहा है। इसमें साध संगत उत्साहपूर्वक शामिल होकर गुरु वाणी का श्रवण कर रही है। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद संगत के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री सुखमणि साहिब सर्कल के सदस्यों का विशेष योगदान है। इनमें दलजीत कौर सलूजा, हरमीत कौर गंभीर, मनप्रीत कौर मक्कड़, रविंदर कौर गंभीर, जसमीत कौर सवानी, खुशबू छाबड़ा, संदीप कौर छाबड़ा और दविंदर कौर सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।