
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय टेंट प्रदर्शनी के तीसरे दिन 21 अगस्त को ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पैट्रन एवं छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने की। संचालन संगठन के महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने किया।
यह प्रदर्शनी आकार एक्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। आमसभा में अध्यक्ष विपुल सिंघल, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल, आकार निदेशक जितेंद्र पटेल एवं परिमल पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष राजकुमार गौतम, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, ओडिशा से काबुली भाई तथा पश्चिम बंगाल से गोपाल सरकार ने संबोधित किया।
आमसभा के दौरान छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह अजमानी, दीपक कपूर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी एवं चरणजीत सिंह गंभीर का ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। वहीं सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने पद्मावती हैंगर निर्माता के निदेशक कनिष्क जैन, आकार के निदेशक परिमल एवं जीतू तथा डिंपल सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में देशभर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता एवं आयातकर्ता शामिल हुए हैं। वहीं देशभर से बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने देश के टेंट व्यवसायियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर नवीन उत्पादों, तकनीक और व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी लेने की अपील की। महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने भी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने कारोबार को विस्तार देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन से दीपक कपूर, सौरभ बंसल, मनीष अजमानी, विक्की सलूजा, अंकित छाबड़ा, अमित अजमानी, डिंपल सिंह, नरेंद्र सलूजा, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, विनोद कुमार, सुभाष सवअन्नी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मू भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह एवं विक्की एजी टेंट मौजूद रहे।
ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सचिव नरेश रॉबिन्सन भी उपस्थित रहे। पंजाब से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल एवं महामंत्री दिनेश कटारिया, महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी, पश्चिम बंगाल से चंचल दास एवं गोपाल, पूर्वी दिल्ली से रामनाथ चड्ढा, फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र मान एवं सुरेंद्र पाल पप्पी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज, प्रदीप अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह आहूजा, बीनू राय, तुलसी राम एवं विष्णु सैनी सहित देशभर से आए अन्य टेंट व्यवसायी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आमसभा में टेंट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों, कारोबार के विस्तार, नए उत्पादों और देशभर के टेंट व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, आयातकर्ताओं और टेंट कारोबारियों को एक ही मंच पर व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।