बिलासपुर। आपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लोहे की गैती लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की गैती जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि बिटकुली तालाब के पास मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में लोहे की गैती लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी चंद्रशेखर बांधे (23), निवासी बिटकुली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे की गैती बरामद हुई।

मामले में अपराध क्रमांक 474/2026 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक संजय निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।