समुह साध संगत और गुरुवारा दयालबंद के सहयोग से दशम गुरु धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश आज बहुत ही श्रध्दा और उत्साह के साथ गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद मे मनाया जा रहा है।


 प्रकाश पूरब को मुख रखकर पंज प्यारे साहिबान की अगवाई मे आज नगर कीर्तन सुबह 3.45 बजे पंजाबी कालोनी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर के दरबार हाल में पहुंचेगा।


पंज प्यारे साहिबान और नगर किर्तन का रास्ते आतिशबाजी फूलो की बरखा के साथ स्वागत किया जावेगा। 


 गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर मे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पसले पूरब पर सुबह 11 बजे से विशेष दीवान सजाया जावेगा जिसमें हुजुरी रागी जत्था गुरूसिंघ दयालबंद, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह जी हाजरी भरेंगे।


 पहले प्रकाश पूरब की खुशी में गुरुद्वारा दयालबंद को फूलों से सजाया गया है। 


 तैयारी मे बिलासपुर की समुह साध संगत जी के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर का विशेष सहयोग रहा।