पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने, सरकंडा पुलिस ने BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर विवाद व हुड़दंग करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाइश दी, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी 6 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई के दौरान श्याम नगर लिंगियाडीह निवासी राहुल कलशा (26), चांटीडीह पठान मोहल्ला निवासी वकील कुरैशी (44), बंधवापारा निवासी रेहान खान (20) और समीर हुसैन (19), अशोक नगर निवासी दीपक साहू (18) तथा मुरूम खदान अशोक नगर निवासी शनि यादव (19) को पकड़ा गया।

सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।