बिलासपुर /जिला - जांजगीर चांम्पा

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में शुक्रवार की दोपहर 2 से 2.30बजे के बीच पिकनिक मनाने के लिए 8 छात्र छात्राएं पहुंचे थे। जिसमें से 3 छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में आने से बह गए। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची रही। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे से मिली जानकारी अनुसार,, बिलासपुर जिले के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र छात्राएं जिनमें 4 लड़कियां 4 लडक़े आज शुक्रवार की दोपहर को देवरी गांव पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। वही अन्य छात्र छात्राओं से पूछने पर जानकारी मिली कि मुरारी साहू पवन लाल और सचिन सिंग जोकि सेल्फी लेने के लिए हसदेव नदी के किनारे पर खड़े थे जिसमें एक छात्र की पैर फिसलने से वह नदी के तेज रफ्तार बहाव में बहने लगे जिसे बचाने के लिए दोनों छात्र नदी में कूद गए। लेकिन कोई बाहर नहीं आ सके और तेज बहाव में तीन लापता हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम भी पहुंची है घटना स्थल से तीनो लापता छात्रों को खोजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।